भतरौजखान पुलिस ने करीब साढ़े तेरह लाख का गांजा पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भतरौजखान पुलिस और एस ओ जी की टीम ने ने एक बिना नंबर प्लेट की कार से 54.542किलो गांजा बरामद किया है।जिसकी कीमत 13.63लाख रूपए आंकी गई है।इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में हुई धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर, युवाओं के कौशल विकास के लिए 200करोड़ की योजना मंजूर

पुलिस के अनुसार 2-3अक्टूबर की दरम्यानी रात में चौकी तिराहा जैनल भिकियासैंण मार्ग पर चैंकिंग के दौरान मारुति स्विफ्ट का को रोककर चैक किया गया जिसमें चार कट्टे गांजा बरामद हुआ।इस मामले में उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी अफ्फान(21वर्ष ) अदनान (20वर्ष) और अजय चौहान( 23 वर्ष)को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार सीज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीओ रानीखेत भावना कैंथोला की देखरेख में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार और एस ओ जी प्रभारी सुनील धानिक ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad