भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि
रानीखेत -भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर मुहर लगाई है।
पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनके नाम की स्वीकृति की जानकारी दी गई। दिनेश आर्य हल्द्वानी से ताल्लुक रखते हैं। मौजूदा समय में राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं। आर्य नैनीताल भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बता दें कि भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसी वजह से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। जिसकी वजह से राज्य की इस एकमात्र सीट पर द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है। हालाँकि राज्यसभा चुनाव की रेस में कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में थे, लेकिन भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने कुमाऊं मंडल के समर्पित पार्टी नेता दिनेश आर्य पर भरोसा जताया है।

मां नंदा-सुनंदा 5ए साइड हॉकी टूर्नामेंट फाइनल :जूनियर गर्ल्स, जूनियर बॉयज़ में सिटी मांटेसरी स्कूल विजयी