पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -जिले के स्याल्दे क्षेत्र अन्तर्गत देघाट के गोलना गांव में ततैयों के हमले से एक 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई ।

सोमवार शाम करीब 5 बजे बुजुर्ग खीम सिंह की 66 वर्षीय पत्नी ( विमला देवी घर के पास खेत में घास काटने गई थीं, तभी ततैयों के झुंड ने उन पर अचानक हमला कर दिया. पत्नी की चीख सुनकर पति खीम सिंह (64 वर्ष) उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन ततैयों के बड़े झुंड ने उन पर भी बेहद गंभीर हमला कर दिया. इसके बाद वे वहीं बेहोश हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस ने करीब साढ़े तेरह लाख का गांजा पकड़ा, तीन युवक गिरफ्तार

ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुरंत देघाट स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. विमला देवी का इलाज चल रहा है, लेकिन गंभीर रूप से घायल खीम सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.