दो दिवसीय स्वच्छता अभियान के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत एवं अधिवक्ताओं ने पुरानी आबकारी मुहल्ले में चलाया स्वच्छता कार्यक्रम
रानीखेत – यहां राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश के अनुपालन में जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशानुसार आज पुरानी आबकारी मुहल्ले में जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्वच्छता की शपथ ली गई।
स्वच्छता अभियान में न्यायिक मजिस्ट्रेट रानीखेत जसमीत कौर , समस्त अधिवक्ता गण व स्थानीय न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा अपने पर्यावरण एवं अपने शहर को पूर्ण रुप से स्वच्छ रखने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
अभियान में शामिल सभी स्वच्छताग्रहियों ने आम नागरिकों से भी अपने घरों का कूड़ा सड़कों पर न फेंकने और न किसी को फेंकने देने, घरों का गीला कचरा व सूखा कचरा अलग -अलग डस्टबिन में रखने और छावनी परिषद की कूड़ा गाड़ी में ही डालने,वन टाइम यूज प्लास्टिक एवं पालीथीन का यूज न करने की अपील की। स्वच्छता अभियान के अगले चरण में कल शनिवार को सायंकाल चौबटिया में जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।



पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला