केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के छात्र वैभव चंद्रा ने राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में हासिल किया रजत पदक
रानीखेत :केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के कक्षा बारहवीं विज्ञान के विद्यार्थी वैभव चंद्रा ने आगरा में आयोजित केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता के अंडर-19 ग्रुप में रजत पदक प्राप्त किया है।
इस प्रतियोगिता में पूरे भारत भर के केंद्रीय विद्यालय के 25 क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा अपने अपने संभाग से
चयनित एवं विजेता 150 विद्यार्थियों को प्रतियोगिता हेतु भेजा था। जिसमें वैभव चंद्रा ने दमदार प्रदर्शन
करते हुए रजत पदक हासिल किया।वैभव चंद्रा को अब खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पूरे भारत के
सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों से मुकाबला करना है।वैभव ने इसके लिए कड़ी मेहनत और लगन से योगाभ्यास
की हैं। उनके खेल प्रशिक्षक नरेंद्र भैसोड़ा ने बताया की वैभव की यह उपलब्धि उनके 7 सालों की
कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार जोशी ने वैभव को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और आगामी खेलों इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न