मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता, विभिन्न विद्यालयों के बच्चों किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति रानीखेत द्वारा आज गांधी चौक में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति गांधी चौक द्वारा पूर्व वर्ष की भांति इस‌ वर्ष भी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग कक्षा छह‌ से आठ के लिए रोशनी का त्यौहार और सीनियर वर्ग कक्षा नौ से बारह के लिए सबके लिए शिक्षा विषय दिया गया था। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल वर्धन भी पहुंचे। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार बबली, गौरव तिवारी, नरेश अग्रवाल, नीरज तिवारी, हरीश लाल साह, विमल सती, दीपक पंत, हर्ष वर्धन पंत, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad