गनियाद्यौली एसएसबी मुख्यालय के पास डंपिंग ज़ोन में भीषण आग: फायर ब्रिगेड ने एक कार जलने से बचाई, कोई जनहानि नहीं

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत। गनियाद्यौली स्थित एसएसबी (SSB) सीमांत मुख्यालय के पास डंपिंग ज़ोन के समीप अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 नवंबर 2026 की रात 08:25 बजे सीयूजी (CUG) नंबर पर गनियाद्यौली एसएसबी कैंप के पास आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एफएसएसओ (FSSO) श्री गणेश चंद्र के नेतृत्व में फायर यूनिट की टीम बिना कोई देर किए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में संपन्न हुआ गोसंवर्धन यज्ञ, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा

​घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि डंपिंग ज़ोन के पास लगी आग की चपेट में आने से एक ऑल्टो कार (नंबर UK 01 TA 2669) पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। वहीं पास में खड़ा एक अन्य वाहन (नंबर UK 01 B 4961) भी आग की लपटों से आंशिक रूप से झुलस गया था। फायर यूनिट के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन से एक होज़ पाइप की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया, जिससे दूसरा वाहन पूरी तरह जलने से बच गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में संपन्न हुआ गोसंवर्धन यज्ञ, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा

​घटना के दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और राहत कार्य में सहयोग किया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में संपन्न हुआ गोसंवर्धन यज्ञ, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा

​घटनास्थल पर तैनात फायर यूनिट टीम:

  • ​एफएसएसओ (FSSO): श्री गणेश चंद्र
  • ​एलएफएम (LFM): खीमानंद, उमेश गौड़
  • ​चालक (DVR): बलवंत सिंह, दयाधर ध्यानी
  • ​फायरमैन (FM): दीपक सिंह
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad