उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, मौसम विभाग ने पांच अक्टूबर को बारिश का येलो अलर्ट और छह अक्टूबर से आरेंज अलर्ट किया जारी
उत्तराखंड में पांच अक्तूबर से बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो जबकि छह अक्टूबर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में कहीं हल्की, मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड से अभी मानसून की विदाई नहीं होने की जानकारी दी है।
मौसम विज्ञान निदेशक डा. बिक्रम सिंह ने बताया कि राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हुआ है। उत्तराखंड में पांच से नौ अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है। बारिश हल्की से मध्यम हो सकती है। सभी जिलों को इसके लिए सूचना भेज दी गई है। मानसून के विदा लेने से पहले बारिश का एक दौर अभी और दिखाई दे रहा है, उसकी के बाद मानसून की विदाई मानी जाएगी।
ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष