चौबटिया मां दुर्गा महोत्सव पंडाल में हुआ भव्य दीपोत्सव का आयोजन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी हुए‌ शामिल

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :शारदीय नवरात्र में रानीखेत क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। यहां जगह-जगह दुर्गा महोत्सव के चलते मां दुर्गा के पंडाल सजे हुए हैं। रानीखेत के चौबटिया में पंचम दिवस में विशेष पंच आरती का आयोजन किया गया, वहीं सप्तमी को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शिरकत की और भव्य दीपोत्सव के आयोजन की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस दौरान समिति और पंडित संजय सती शास्त्री ने करन माहरा का स्वागत किया। पंडित संजय सती शास्त्री ने बताया कि पांचवे दिन का विशेष कार्यक्रम विशेष पंच आरती इस बार‌ आयोजित किया गया जिसका प्रचलन अभी उत्तराखंड में नहीं है। उन्होंने कहा कि पंच आरती में पांच चीजों से माता रानी की आरती की जाती है। उन्होंने बताया कि सप्तमी के दिन भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें सभी लोग अपने घरों से 11-11 मुख्य दीपक लेकर आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

मुख्य यजमान जीवन फर्त्याल ने सभी भक्तजनों का आभार जताया। पंडित संजय सती शास्त्री के साथ उनके सहयोगी भास्कर सती सहित पूर्व सभासद उमेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, समिति के अध्यक्ष नवीन बेलवाल, प्रकाश चौहान, दीवान सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, महेश बेलवाल, आनंद सिंह बिष्ट सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad