विधायक महेश जीना ने रुडोली में पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया लोकार्पण

ख़बर शेयर करें -

स्याल्दे: विकासखंड स्याल्दे स्थित ग्राम पंचायत रुडोली में सल्ट विधायक महेश जीना द्वारा 13.85 लाख से निर्मित ग्राम सचिवालय एवं पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक जीना का ग्रामवासियों द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया ।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बचाने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग की ततैयों के हमले से मौत

साथ ही विधायक महेश जीना द्वारा 7.50 लाख से निर्मित रुडोली आंगनबाड़ी केंद्र का भी लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के साथ -साथ पंचायत भवन परिसर में ग्रामवासियों की आम बैठक का आयोजन किया गया जिसे विधायक जीना ने संबोधित किया ।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम का जाम बना पहाड़ की सबसे बड़ी मुसीबत, करन माहरा ने सरकार को दी चेतावनी

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश लखेड़ा, हरिराम आर्या, चंदन सिंह, प्रताप सिंह, विजय सिंह, ध्यान सिंह, मंगल सिंह, हरीश सिंह, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र तिवारी, जेई संतोष रजवार, राहुल कुमार, महिला मंगल दल के सदस्य, समस्त ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्य सभा के लिए दिनेश आर्य के नाम पर लगाई मुहर, वर्तमान में राज्य सरकार में दर्जाधारी हैं दि
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad