हरिद्वार में हड़कंप: ड्राइवर ने ही IB के एसपी सीपी नौटियाल को मारी गोली, गंभीर हालत में एम्स रेफर

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार :​हरिद्वार में आज शनिवार, 21 नवंबर को उस समय सनसनी फैल गई, जब इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल को उनके ही ड्राइवर ने गोली मार दी। शहर में वीवीआईपी (VVIP) मूवमेंट के बीच हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कटारमल सूर्य मंदिर और रानीखेत मार्ग के बीच जंगल में भड़की आग, दमकल और वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

​मिली जानकारी के अनुसार, गोली एसपी सीपी नौटियाल के माथे के पास से होकर निकली, जिससे वे लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कटारमल सूर्य मंदिर और रानीखेत मार्ग के बीच जंगल में भड़की आग, दमकल और वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

​प्रारंभिक पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ड्राइवर पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर एसपी से नाराज चल रहा था। इसी रंजिश और नाराजगी के चलते उसने इस जानलेवा वारदात को अंजाम दिया। वीवीआईपी ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक वरिष्ठ अधिकारी पर हुए इस हमले ने सुरक्षा तंत्र पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कटारमल सूर्य मंदिर और रानीखेत मार्ग के बीच जंगल में भड़की आग, दमकल और वन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
Ad Ad Ad