पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः पार्थ प्लाजा स्थित भाजपा कार्यालय सहित सभी बूथों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।
वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके एकात्म्य मानवतावाद एवं अंत्योदय संदेश पर विचार रखे। वक्ताओं ने उनके बताए सत मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा आज जो भारत राष्ट्र विकास की ओर निरंतर अग्रसर है यह सब उनकी प्रेरणा से है। उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व छावनी परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व सभासद उमेश चंद्र पाठक, नगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह जसवाल, एडवोकेट पीसी पांडे ,पूर्व नगर अध्यक्ष चंदन भगत, विनोद भार्गव, नगर मंत्री संजय पंत ,जगदीश अग्रवाल ,मंडल महामंत्री ललित मेहरा ,प्रकाश कुवार्बी,सभासद लक्ष्मण सिंह मेहरा ,मदन कुवार्बी,श्रीमती विमला रावत, दिनेश चंद्र फुलारा, दीवान सिंह बिष्ट ,ललित कैलब हन्सा दत्त बवाड़ी ,नीरज शाह, नईम खान, कामरान कुरेशी ,अरविंद वर्मा ,अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे, भावना पालीवाल, कुमारी रेखा आर्य ,श्रीमती उमा रावत शकर दत बुधौड़ी प्रताप कुवार्बी, भुवन चंद्र पपनै,राजेंद्र मेहरा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
रानीखेत
चिलियानौला
ADVERTISEMENTS Ad Ad