ताड़ीखेत विकास खंड के 25विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
ताड़ीखेत। मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर विकासखंड ताड़ीखेत के 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से आयोजित ब्लॉक स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि श्रीमती बीना तिवारी रहीं। विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ताड़ीखेत की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति नैय्यर एवं शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. शिवराज बिष्ट रहे। साथ ही श्रीमती ज्योति मौलेखी, संदीप कुमार, एम.एस. नयाल, प्रशांत लोहनी, नरेश त्रिपाठी तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
निबंध प्रतियोगिता में श्रेष्ठ पाँच प्रतिभागियों के रूप में कल्पना जलाल, उजमा रानी, शिवानी, आराध्या लाल एवं पल्लवी बिष्ट का चयन हुआ।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिया करायत एवं शिवानी (पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली), द्वितीय स्थान लक्ष्मी देव एवं यामिनी आर्या (राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत) तथा तृतीय स्थान नमन कुमार एवं कुनाल नेगी (राजकीय इंटर कॉलेज देवलीखेत) ने प्राप्त किया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र एवं मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी जीवन सिंह नेगी द्वारा किया गया।





ताड़ीखेत विकास खंड के 25विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
पीजी कॉलेज रानीखेत में मतदाता जागरूकता निबंध प्रतियोगिता संपन्न, शगुन पंत अव्वल