द्वाराहाट की गरिमा जोशी होंगी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित, पैरा एथलीट हैं गरिमा,क्षेत्र की जनता में खुशी
रानीखेत – पैरा एथलीट गरिमा जोशी को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अल्मोड़ा जनपद से उन्हें खेल (दिव्यांग वर्ग) में चयनित किया गया है।

मूल रूप से द्वाराहाट विकासखण्ड के छतगुल्ला गांव निवासी गरिमा जोशी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र जोशी की पुत्री हैं उनकी शिक्षा रानीखेत में हुई है।गरिमा ने पैरा गेम्स में क्षेत्र,राज्य व देश का नाम रौशन किया है। विश्व पैरा एथलिटिक्स ग्रांट प्रिक्स इटली-जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान के साथही राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना उनके तीलू रौतेली पुरस्कार की संस्तुति का आधार बना है। गरिमा को तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर क्षेत्र की जनता ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS




भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ उत्तराखंड के चौबटिया में जोरों पर
बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण