छावनी परिषद में योग सप्ताह का शुभारंभ पिरूल कार्यशाला से, पिरूल वूमेन मंजू साह ने सिखाया पिरूल से कलाकृति बनाना
रानीखेत -योग सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में छावनी परिषद् रानीखेत द्वारा आज छावनी परिषद् सभागार में कलाकृति निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला द्वारा किया गया.
पिरूल वुमेन ऑफ़ उत्तराखंड” के नाम से विख्यात श्रीमती मंजू आर साह द्वारा कार्यशाला में पिरूल के माध्यम से विभिन्न कलाकृतियों के निर्माण की विधियां बताई। श्रीमती साह द्वारा अनेक कलाकृतियों के निर्माण की बारीकियों को समझाया गया. प्रशिक्षण के दौरान लगभग 40 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया.
इस दौरान छावनी परिषद् से राजस्व अधीक्षक राजेन्द्र पन्त, स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप, चन्दन कुमार, रेंजर कमल फर्त्याल, प्रोग्रामर मोहमद अकील अहमद, स्टोर कीपर चंद्रभानु, ललित कुमार, सावन कुमार, एलीजाबेथ पेट्रिक सहित प्रशिक्षार्थी के रूप में महिका फर्त्याल, श्रीमती स्वाति सिंह, श्रीमती डाली साह, श्रीमती शालिनी साह, सहित लगभग 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया गया।






सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए