पुलिस का मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध अभियान जारी,एक किलो चरस के साथ तस्कर दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशन मे जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, सेवन के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान जारी है। जिसके अनुपालन में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात हल्द्वानी विभा दीक्षित के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक एवं  एसओजी प्रभारी नैनीताल नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में गठित थाना पुलिस एवं SOG पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक चरस तस्कर को चम्बल पुल दमुवाढूंगा काठगोदाम से कुल 1 किलो ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कुंवर सिंह पोखरियाल पुत्र देव सिंह पोखरियाल निवासी ग्राम देवलिखाल पो0 जाख,तह0 जैती जिला अल्मोड़ा, हाल निवासी- गैस गोदाम रोड छड़ैल चौराहे के पास हल्द्वानी बताया है। 

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

उसके विरुद्ध थाना काठगोदाम में NDPS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। सफलता पाने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, प्रभारी एसओजी नंदन सिह रावत, चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम उ0नि0 फ़िरोज़ आलम, कांस्टेबल रामानन्द सागर, उमेश प्रसाद, अशोक रावत, भानू प्रताप थे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
Ad Ad