पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुए कार्यक्रम
रानीखेत -पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और भावी मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और मतदान के महत्व से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सोनिका नेगी के मार्गदर्शन में हुई। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर एक वोट का बहुत महत्व है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर वे सबसे पहले अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाएं।
इस दौरान विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षिका लता कांडपाल और प्रवीणा आर्या ने सहयोग किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक और शिक्षणेतर स्टाफ मौजूद रहा।



पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुए कार्यक्रम
होनहार अंशु बिष्ट का स्पोर्ट्स कॉलेज हल्द्वानी के लिए चयन, बाल दिवस पर विद्यालय में हुआ सम्मान