ग्वालदम में ‘युवान हाफ मैराथन 2.0’ का भव्य आयोजन; 50+ वर्ग में रानीखेत के नरेश डोबरियाल ने मारी बाजी

ख़बर शेयर करें -

​ग्वालदम (चमोली), 15 नवंबर 2026: पहाड़ों में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को ग्वालदम में ‘युवान हाफ मैराथन 2.0 का सफल आयोजन किया गया। इस मैराथन की 50 वर्ष से अधिक (50+) आयु वर्ग की श्रेणी में रानीखेत के धावक नरेश डोबरियाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  होनहार अंशु बिष्ट का स्पोर्ट्स कॉलेज हल्द्वानी के लिए चयन, बाल दिवस पर विद्यालय में हुआ सम्मान

​हैशटैग बिलीवर फाउंडेशन द्वारा चमोली जिला प्रशासन और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इस 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन का मार्ग ग्वालदम से तलवाड़ी स्टेट और पुनः ग्वालदम तक निर्धारित था। दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण,दी श्रद्धांजलि

​नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ और ‘पहाड़ों और बदलाव के लिए दौड़ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर फिटनेस अपनाने और हिमालयी पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की दुष्कर्म घटना के विरोध में रानीखेत कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन एवं पुतला दहन; कहा, 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के नारे का खोखलापन हुआ उजागर

​इस आयोजन के ब्रांड एंबेसडर कलम सिंह बिष्ट रहे, जिन्होंने धावकों का उत्साहवर्धन किया। रानीखेत के नरेश डोबरियाल की इस उपलब्धि पर स्थानीय खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad