पी जी कालेज रानीखेत में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ ने किया नशे से पीड़ित परिवार के बच्चों के लिए अनुभव साझा कार्यक्रम आयोजित
रानीखेत -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में रेड क्रॉस प्रकोष्ठ के द्वारा रेड क्रॉस स्वयंसेवियों के साथ नशे से पीड़ित परिवार के बच्चों के लिए एक अनुभव साझा कार्यक्रम (एक्सपीरियंस शेयरिंग प्रोग्राम) का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 10 नशे से पीड़ित परिवार के बच्चों को शामिल किया गया।
व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से प्रत्येक बच्चे से परिवार में नशे की प्रवृत्ति के कारण होने वाली समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। इस अनुभव साझा कार्यक्रम में नशे से पीड़ित परिवार के बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी समस्याओं को गहराई से बताया विद्यार्थियों के साक्षात्कार से पता चलता है कि जिनके परिवार के सदस्य नशा करते हैं वह विद्यार्थी पारिवारिक संबंधों में तनाव, आर्थिक समस्याएँ, बच्चों के विकास पर प्रभाव, सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी, स्वास्थ्य समस्याएँ और पारिवारिक अस्थिरता सम्बन्धी समस्याओं का सामना कर रहें हैं, जिस से उनका विधार्थो जीवन प्रभावित हो रहा हैं। साक्षात्कारकर्ता डॉ सत्यमित्र सिंह समाजशास्त्र विभाग, डॉ पंकज प्रियदर्शी, डॉ महीराज मेहरा एवं डॉ दीपा पांडे इतिहास विभाग द्वारा लिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सफल रहा, विधार्थियों ने निःसंकोच अपनी समस्यायें रखी। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर दीपा पांडे ने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति करण एवं नशे के दुष्परिणाम से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस प्रभारी कमला देवी, डॉ किरण चौहान एवं डॉ आस्था अधिकारी द्वारा किया गया।



सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए