पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के छात्र योगेश का मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तर से चयन
रानीखेत – मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत उदीयमान खिलाड़ियों के जनपद स्तरीय फाइनल ट्रायल्स में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र योगेश का चयन हुआ है।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के छात्र योगेश पुत्र हर्ष सिंह मेहरा प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।उनका चयन 14 से 23 आयु बालक वर्ग में हुआ है। उनकी सफलता पर , डॉ शिवराज बिष्ट, मनमोहन देव,जुबैद अहमद, क़माल उद्दीन आदि पूर्व खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ