स्यालकोट में स्व. अंकिता भंडारी की स्मृति में युवाओं ने‌ रक्तदान शिविर लगाया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : बासोट क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्यालकोट में क्षेत्रीय युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, युवाओं द्वारा यह रक्तदान शिविर उत्तराखंड की बेटी स्व अंकिता भंडारी को समर्पित किया गया जिसने अपनी जान देकर पूरे देश को बेटियों की रक्षा के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया।साथ ही इस रक्तदान के माध्यम से युवाओं ने स्व अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी देने की भी मांग की ।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन


आज के रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ रश्मि राजपूत के निर्देशन में आयोजित किया गया जिसमे डॉ संदीप कुमार दीक्षित प्रभारी रक्त कोष एवं उनकी टीम द्वारा युवाओं से स्वेच्छिक 10यूनिट रक्त प्राप्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह


रक्तदान शिविर में नंदन रावत (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ), महिपाल कड़ाकोटी, विजय कड़ाकोटी, रोहित नेगी (क्षेत्र पंचायत सदस्य ), भुवन सिंह, ईश्वर सिंह, भुवन सिंह (प्रधान जिहाड़), विजय सिंह, दीपक सिंह, महिपाल जमनाल, ललित जमनाल, एवं चन्दन सिंह डंगवाल आदि लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad