शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान के लिए ताड़ीखेत विकासखण्ड से डॉ विनीता खाती का चयन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – राज्य सरकार ने इस वर्ष के शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है।इस वर्ष इस सम्मान से सम्मानित होने वाले कुल 16 शिक्षकों में ताड़ीखेत विकासखण्ड अंतर्गत राउमावि गाड़ी की सहायक अध्यापिका डॉ विनीता खाती का भी चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज शेर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट सबसे कम उम्र में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक

ध्यातव्य है उत्तराखंड में शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” की शुरुआत 5 सितंबर 2023 को हुई थी जो प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर देहरादून राजभवन में दिया जाता है।उत्तराखंड के शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिए जाने वाले इस सम्मान में प्रशस्ति पत्र के साथ 20,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। प्रसिद्ध साहित्यकार शैलेश मटियानी के नाम से आरम्भ किए गए इस सम्मान के लिए इस बार डॉ विनीता खाती का चयन हुआ। डॉ विनीता खाती शैक्षिक कार्य में उत्कृष्ट सेवाएं देने के साथ ही योग, संस्कृति एवं विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में निरंतर योगदान देती आ रही है। डॉ खाती को इससे पूर्व भी विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट अवदान के लिए अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार” हेतु चयनित होने पर खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह, ब्लॉक प्रशासक हीरा सिंह रावत सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज शेर के रसायन विज्ञान प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट सबसे कम उम्र में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक