हैल्प ट्रस्ट संस्था रानीखेत के द्वारा स्पोर्टस किट वितरण कैम्प आयोजित, पचास उदीयमान खिलाड़ियों को प्रदान किए स्पोर्टस किट
रानीखेत-आज शुक्रवार को हैल्प ट्रस्ट संस्था रानीखेत के द्वारा स्पोर्टस किट वितरण कैम्प का आयोजन किया गया । इस कैम्प मे ”अटल उत्कर्ष जालली इण्टर कालेज ” जालली अल्मोड़ा के 50 उदीयमान खिलाड़ी विद्यार्थियों स्पोर्टस किट का वितरण किया गया । किट वितरण मे अर्थिक सहयोग हैल्प ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी ने अपने माताजी एवं पिताजी की स्मृति में किया ।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक (द्वाराहाट विधान सभा क्षेत्र) पुष्पेश त्रिपाठी जी थे। इस अवसर पर सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख भिकियासैंण नरेन्द्र बिष्ट, हैल्प ट्रस्ट संस्था के अध्यक्ष महेश शर्मा, हैल्प ट्रस्ट संस्था के सहसचिव त्रिलोक जोशी, प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार, जर्नादन पाण्डे, महिपाल किरौला, गोपाल बिष्ट , खीमानन्द जोशी तथा विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी व उनके अभिभावक मौजूद थे।

रानीखेत में अंडर 19 पुरुष जिला लीग क्रिकेट में पहले मैच में सर्विसेज क्लब अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा फ़्रेंड्स क्लब को 10 रन से हराया, अरमान मैन आफ द मैच रहे
रानीखेत में ज़िला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, करन माहरा ने किया औपचारिक उद्घाटन