चिलियानौला के छात्र रजत कुमार का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, खेल प्रेमियों ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला में कक्षा 10 के छात्र रजत कुमार का चयन अंडर 17 राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
उनके कोच मनमोहन देव ने बताया कि 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक बैरागी खेल मैदान नई टिहरी गढ़वाल में आयोजित होने वाली राजकीय विद्यालय स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रजत कुमार अल्मोड़ा जनपद की ओर से प्रतिभागी करेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चिलवाल, खंड शिक्षा अधिकारी रोशन लाल टम्टा, ब्लॉक क्रीडा समन्वयक डॉ शिवराज सिंह बिष्ट, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, ताड़ीखेत के ब्लॉक प्रमुख श हीरा रावत, मिशन इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी अजय चंद ,अल्मोड़ा जनपद के मुख्य चयनकर्ता गिरीश बिष्ट गणेश शाही संतोष भट्ट ,चंदन मेहरा, सदाब ,शंभू गिरी गोस्वामी ,बहादुर सिंह बिष्ट ,मनोज कुमार ,श्रीमती दीपा ,नरेश त्रिपाठी ,संदीप गोरखा ,आर्मी पब्लिक स्कूल के व्यायाम अध्यापक सैम स्मिथ आदि ने रजत की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
Ad Ad Ad