मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पुलिस को सौंपी तहरीर

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। पिथौरागढ़ जनपद के ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में धारचूला विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश सिंह धामी द्वारा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रति सार्वजनिक मंच से कथित रूप से अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने तथा नरबलि जैसे अत्यंत संवेदनशील विषय पर दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रानीखेत द्वारा गांधी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधायक हरीश सिंह धामी का पुतला दहन किया तथा जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन संवैधानिक पदों की गरिमा और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का सम्मान करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट से की मुलाकात

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है। ऐसे पवित्र प्रदेश में नरबलि जैसे संवेदनशील विषय को लेकर गैर-जिम्मेदाराना बयान देना और प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा मोर्चा इस प्रकार की भाषा और आचरण की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने और सरकार की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर मर्यादाओं को लांघना स्वीकार्य नहीं है। देवभूमि की गरिमा और सार्वजनिक जीवन की शालीनता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला पर बाघ का हमला, पति की बहादुरी से बची जान; अस्पताल में भर्ती

प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रानीखेत की ओर से कोतवाली रानीखेत में प्रभारी निरीक्षक महोदय को लिखित तहरीर भी सौंपी गई। तहरीर के माध्यम से विधायक हरीश सिंह धामी के कथित विवादित बयान एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की निष्पक्ष जांच कराते हुए प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर संबंधित धाराओं में FIR दर्ज करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने कहा कि युवा मोर्चा इस प्रकरण को गंभीरता से ले रहा है और सार्वजनिक मर्यादा, संवैधानिक पदों की गरिमा एवं उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के सम्मान के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिला पर बाघ का हमला, पति की बहादुरी से बची जान; अस्पताल में भर्ती

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रानीखेत ने स्पष्ट किया कि देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता: जिला महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, जिला महामंत्री मनीष भसोरा, जिला मंत्री अमन कुमार, जिला मंत्री मनीष जोशी, मंडल अध्यक्ष मासी कपिल तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री भारत भूषण सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad