रानीखेत की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत: कांग्रेस कमेटी रानीखेत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट स्नेहिल कुंवर सिंह से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्य रूप से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के ब्लड बैंक में आ रही तकनीकी व प्रबंधकीय समस्याओं और इसके कारण आम जनता को हो रही भारी परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पुलिस को सौंपी तहरीर

​प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ब्लड बैंक से जुड़ी समस्याओं के चलते मरीजों और उनके परिजनों को समय पर रक्त उपलब्ध होने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका जीवन संकट में पड़ जाता है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या का अतिशीघ्र समाधान करने तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पुलिस को सौंपी तहरीर

​इस अवसर पर महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय दीप उपाध्याय व विजय तिवारी, रक्त समूह अध्यक्ष विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक और प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी के विरोध में युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश; विधायक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु पुलिस को सौंपी तहरीर
Ad Ad Ad