राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत के छात्र- छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, क्षेत्र में किया ऊर्जा और उत्साह का संचार
रानीखेतः आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज कुनेलाखेत के छात्र-छात्राओं ने आज ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा रैली निकाली।रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए जा रहे देश प्रेम के नारों व गीतों ने क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से रैली आरंभ कर लगभग 5 किमी दूर ग्राम गाड़ी तक रैली के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम किया ।1971 तथा कारगिल युद्ध में साहसिक कार्य कर चुके ग्राम गाड़ी के भूतपूर्व सैनिक नंदा बल्लभ जोशी ने ग्राम गाड़ी में रैली के पहुंचने पर ग्राम सभा की ओर से स्वागत किया। रैली का नेतृत्व दीपचंद पांडे, अनूप चंद्र दास, श्रीमती हेमा मेहरा तथा श्रीमती अनिता कुमारी ने किया।




ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए