रानीखेत भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी बैठक, जिलाध्यक्ष पद के लिए दस कार्यकर्ताओं ने ठोका दावा
रानीखेत – ताड़ीखेत स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को नए जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की।
इससे पूर्व रायशुमारी के लिए पहुंचे पदाधिकारियों एवं चुनाव अधिकारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष के लिए विनोद भट्ट,विमल भट्ट, युगल किशोर आर्य,दीप पांडेय, भूपेंद्र कांडपाल गणेश राम आर्या घनश्याम भट्ट, सुभाष बिष्ट, चंद्र शेखर आर्य, जनार्दन पांडे ने अपना दावा पेश किया। रायशुमारी के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में आए रूद्रपुर के मेयर विकास शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी क्रमशः प्रकाश हर्बोला, कुंदन सिंह लटवाल और खूबसिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक की अध्यक्षता वर्तमान जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट व संचालन जिला महामंत्री विनोद भट्ट ने किया।




ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष