अमेरिकी युवती उत्तराखंडी युवक से ब्याह रचाने आई उसके गांव, हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

ख़बर शेयर करें -

जब प्यार होता है तो वो देश की सरहदों को नहीं देखता। प्यार करने वाले इन सरहदों को भी पार कर जाते हैं।  कहा जाता है अगर प्यार सच्चा हो और उसमें समर्पण हो तो कोई उसे नहीं बांध सकता. ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के टिहरी जिले में देखने को मिला जहां अमेरिकी युवती उत्तराखंड के रहने वाले युवक से शादी करने के लिए सात समंदर पार कर उसके साथ गांव आ गई और हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। 

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

खबर उत्तराखंड के टिहरी से है जहां अमेरिका की एक डाक्टर को उत्तराखंड का युवक पसंद आ गया। फिर क्या था अमेरिकी युवती ने टिहरी के चंबा के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद वे दोनों अमेरिका लौट गए। इस शादी के चर्चांए पूरे क्षेत्र में है।

जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के चंबा ब्लाॅक के आराकोट निवासी विकास अमेरिका में एक होटल में मैनेजर के पद पर है। अमेरिका में मेडिकल की पढ़ाई कर रही फ्रेंचस्का के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने जब घरवालों से शादी करने की बात की तो दोनों के घरवाले मान गये। इसके बाद 16 नवंबर को दोनों की शादी हो गई। अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी टिहरी में चर्चा का विषय बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक सभा चुनाव में उत्तराखंड में सात नामांकन पत्र खारिज, किस सीट पर कितने नामांकन पत्र वैध , जानिए

इससे पहले अमेरिकी युवती फ्रेंचस्का की शादी के लिए 14 नवंबर को फ्रेंचस्का अपने भाई-बहन और दोस्तों के साथ आराकोट पहुंची थी। इसके बाद 16 नवंबर को धूमधाम से विकास और फ्रेंचस्का की शादी हुई। शादी के बाद विकास और फ्रेंचस्का अमेरिका लौट गये हैं। विकास के पिता अलेल सिंह रावत ने बताया कि उनका बेटा पिछले छह साल से अमेरिका में नौकरी कर रहा है, वहीं पर उसकी मुलाकात फ्रेंचस्का से हुई। फ्रेंचस्का हिंदू वैदिक संस्कृति से काफी प्रभावित दिखी। वे दोनों एक दूसरे को पांच साल से जानते हैं। अब यहां हिंदू रीति-रिवाज में विवाह किया।