अब बर्खास्त होंगे उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 228 कर्मी, हाईकोर्ट ने एकल पीठ के फैसले को बदला, बर्खास्तगी को सही ठहराया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने विधान सभा सचिवालय से बर्खास्त 228 कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश को सही माना है.

पूर्व में एकलपीठ ने अध्यक्ष के इस आदेश पर रोक लगा दी थी. इस आदेश को आज खंडपीठ में चुनौती दी गयी. खंडपीठ ने एकलपीठ के आदेश को निरस्त कर दिया. विधान सभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया है.

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

बता दें कि उपरोक्त मामला मीडिया में आने के बाद उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया था कि वह विधानसभा में भर्ती हुए तमाम कर्मचारियों के मुद्दे पर फैसला लें और रितु खंडूरी ने तमाम कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था जिसके बाद कर्मचारी हाईकोर्ट गए थे और सिंगल बेंच ने मामले में स्टे दे दिया था अब डबल बेंच ने मामले को सही करार देते हुए बर्खास्त कर्मचारियों को झटका दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad