उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिन लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया
रानीखेत – पी एम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के पुरोधा तथा उत्तराखंड सांस्कृतिक धरोहर व लोककलाओं के ज्ञाता श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिन लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या और समस्त शिक्षिकाओं द्वारा श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। भूमिका आर्या द्वारा श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी पर भाषण तथा* खुशबू आर्या द्वारा कविता पाठ किया गया।विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती दीपा उपाध्याय द्वारा श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी का जीवन वृतांत बताया गया। शिक्षिकाओं और छात्राओं द्वारा पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका नेगी ने छात्राओं से अपनी संस्कृति को संरक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्राओं को उत्तराखंड के रहन- सहन, खान -पान,पहनावा एवं तीज -त्योहार की जानकारी सांझा की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू रावत द्वारा किया गया। सभी कार्यक्रम कुमाऊनी, गढ़वाली तथा जौनसारी भाषा में आयोजित किये गए। इस अवसर पर श्रीमती लता अधिकारी, चित्रा पांडे, किरन बिष्ट , सुरभि,चंद्र मोहन सिंह नेगी, सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।