टिकट के दावेदार जिपं सदस्य ने किया क्षेत्र भ्रमण,और किया सरकार की योजनाओं का बखान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः रानीखेत विधान सभा क्षेत्र में भाजपा से कौन प्रत्याशी मैदान में होगा यह अभी तय नहीं है लेकिन टिकट के दावेदार अपने-अपने तरीके से जनता को रिझाने में जुटे है और ग्रामीण क्षेत्र में वोटरों से सीधा संपर्क साध रहे हैं।
इसी क्रम में आज जिला पंचायत सदस्य और भाजपा से टिकट के दावेदार धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ ताडी़खेत विकासखंड के पथुली ,सिमोली में जनसंपर्क किया और ग्रामीणों को नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ राज्य व केंद्र सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं से अवगत कराया तथा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad