जिलाधिकारी ने कहा मानसून में प्राकृतिक आपदा की संभावना को देखते अधिकारी बिना अनुमति न छोडे़ं मुख्यालय
अल्मोड़ा 02 जून जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने बताया कि आगामी मानसून को देखते हुये जनपद में घटित होने वाली सम्भावित/प्राकृतिक आपदा में प्रतिवादन के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के सुसंगत प्रावधानों के तहत जनपद अल्मोड़ा अन्तर्गत अवस्थित समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़गे तथा लिये जाने वाले आकस्मिक एवं उपार्जित अवकाश भी अद्योहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना स्वीकृत नहीं किये जायेंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ