दो दिन से गुम बीटेक के छात्र का शव झूला देवी के समीपवर्ती जंगल से मिला
रानीखेतः पिछले दो दिन से लापता चल रहे बीटेक के छात्र रोहित का आज झूला देवी मंदिर के पास के जंगल में शव बरामद हुआ है। उसकी स्कूटी लावारिस हालत में मंदिर के पास ही खडी़ मिली।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र के पिता महेंद्र सिंह नयाल राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली में तैनात हैं। 22 वर्षीय रोहित नयाल बीटेक का छात्र था, वह भीमताल से बीटेक कर रहा था, इन दिनों वह घर आया हुआ था। दो दिन पहले वह बिना कुछ बताये घर से स्कूटी लेकर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका अता पता नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने रोहित की गुमशुदगी दर्ज कराई, काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को गत दिवस उसकी स्कूटी लावारिस हालत में झूला देवी मंदिर के पास सटे जंगल में मिली।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ