डीएम ने योगदा आश्रम में छात्राओं को बांटे टेबलेट, सफलता अर्जित करने के टिप्स भी दिए
द्वाराहाट: जीवन में सफलता पाने के लिए हमेशा अपना लक्ष्य ऊॅचे रखें ताकि आप अपने सपनों को साकार कर सकें यह बात जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने योगदा सत्संग शाखा आश्रम द्वाराहाट में 09 से 11वीं विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत् 25 छात्राओं को टेबलेट प्रदान करते हुए कही। इस दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी से कई प्रश्न पूछे और जिलाधिकारी द्वारा उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं से कहा कि हमेशा अपने लक्ष्यों को ऊॅचा रखें तथा आत्मविश्वास बनाये रखते हुए अपने लक्ष्यों तक पहुॅचें। उन्होंने कहा कि हमेशा अच्छे लोगों की जीवनी पढ़ों ताकि तुम्हें उनसे प्रेरणा मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्राओं को आईएएस परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी प्रदान की।


ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष