व्यापारी को दुकान की महिला कर्मचारी से दिल्लगी पड़ी महंगी, महिला कर्मचारी ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैक मेल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी को अपने दुकान में काम करने वाली महिला कर्मचारी से दिल्लगी का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ गया। व्यापारी और महिला के बीच शारीरिक संबंध भी बने इस बीच उसने व्यापारी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया यही नहीं व्यापारी इतना मानसिक रूप से परेशान हो गया है कि वह आत्महत्या की भी कोशिश कर चुका है ऐसे में व्यापारी की पत्नी ने युवती के खिलाफ मुखानी थाने में मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह' का सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ शुभारंभ

व्यापारी के पत्नी ने एक युवती के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए कहा है कि युवती ने उसके पति का पोर्न वीडियो बनाकर वायरल करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।डहरिया निवासी महिला की ओर से पुलिस की दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह और उनके पति की शोरूम में कुछ समय पूर्व एक युवती बतौर वर्कर कार्य करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत एनसीसी मैदान में जिला स्तरीय नाइन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ; अल्मोड़ा स्टेडियम और स्नूकर इलेवन रहे विजयी

इस दौरान युवती ने उनके पति के साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना इसके बाद से आरोपी युवती पति को ब्लैकमेल करने लगी युवती ने पति से छह लाख रुपये वसूल लिए इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर रही है उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती रही। इससे आकर पति ने अवसाद में आकर सुसाइड करने की कोशिश की आरोप लगाया कि युवती और उसके साथियों से बार-बार धमकी मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में धूमधाम से मनाया गया त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस, नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

इससे उनका परिवार दहशत में है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती और अन्य साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी का कहना है कि महिला के तहरीर पर युवती और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जल्द आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad