गुलदार ने महिला पर हमला कर किया गम्भीर रूप से घायल, आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घंटे सड़क जाम की, यहां की है घटना

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: क्षेत्र में गुलदारों के आतंक की खबरें लगातार सामने आती रही हैं।आज‌ सुबह सल्ट तहसील के सांकर गांव‌ निवासी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रुप से घायल‌ कर दिया।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दिनभर‌ मरचूला -मोहान मार्ग जाम किए रखा।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

आज मंगलवार सुबह करीब दस बजे सांकर निवासी कमला देवी पत्नी बलवीर सिंह मवेशियों के लिए चारा लेने जगंल‌ गई थी तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार उसे छोड़कर‌ भागा। घायल कमला देवी को रामनगर‌ राजकीय चिकित्सालय भेजा गया जहां से स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।इधर आए दिन गुलदार की दहशत और हमले की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिनभर‌ मरचूला -मोहान रोड पर जाम लगाए रखा। उप जिलाधिकारी सल्ट और वनाधिकारियों के आश्वासन के बाद तीन घंटे बाद बमुश्किल जाम खोलने को ग्रामीण राजी हुए।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट में केंद्र सरकार के 12साल बेमिसाल के तहत लगा बहुद्देशीय शिविर बना सियासी अखाड़ा, विधायक मदन बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही के बीच जमकर हुई तू तू -मैं मैं
मरचूला -मोहान सड़क जाम कर बैठे ग्रामीण
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad