भाखडा़ नाले को पैदल पार कर रहा युवक बहा, पुलिस तलाश में जुटी
हल्द्वानी : शनिवार देर शाम हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर स्थित भाखड़ा नाले को पैदल पार कर रहा एक युवक नाले में बह गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। रविवार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश के लिए कई किलोमीटर तक नदी में सर्च अभियान चलाया जहां उसका कुछ पता नहीं चल पाया। युवक के बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लापता युवक दोस्तों के साथ बाइक से शनिवार शाम घूमने निकला जहां वह पैदल ही नाले को पार करने लगा बह गया।
बताया जा रहा है कि छडा़यल नायक निवासी 27 वर्षीय पंकज थापा शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ बसानी की तरफ घूमने गया था शाम छह बजे वह बसानी से बल्दियाखान की तरफ जाने के लिए भाखड़ा नदी को पार करने लगा जहां यह हादसा हो गया। युवक के बहने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ADVERTISEMENTS


आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने
आस्था व चमत्कार का विश्व विख्यात दिव्य तीर्थ स्थल ‘श्री कैची धाम’ का 62वां भव्य स्थापना दिवस सम्पन्न