एपीएस रानीखेत इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में त्रिशूल व नीलकंठ हाउस ने जीते मैच
रानीखेतः आर्मी स्कूल रानीखेत द्वारा आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय मैदान में शुक्रवार को शुरू हुआ। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ।
पहला मैच त्रिशूल हाउस एवं नंदादेवी हाउस के बीच खेला गया जिसमें नंदा देवी हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए, त्रिशूल हाउस ने 71 रन बनाकर जीत हासिल की दूसरा मैच कामेट हाउस और नीलकंठ हाउस के बीच खेला गया जिसमें नीलकंठ हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए ।कामेट की टीम 57 रन में ही सिमट गई।नीलकंठ हाउस विजय रहा। फाइनल मैच नरसिंह मैदान रानीखेत में खेला जाएगा। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी ,शारीरिक शिक्षक सैम हावर्ड स्मिथ,भूपेंद्र परिहार व अन्य शिक्षक तथा छात्र उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS


रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि