राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए राजकीय इंटर कॉलेज शेर के चार खिलाड़ियों का चयन

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -राजकीय इंटर कॉलेज शेर के चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अतुल बिष्ट, नीरज रावत, विवेक नेगी एवं विमला फर्त्याल शामिल हैं। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करें और अपने विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें।
विद्यालय की खेल प्रभारी श्रीमती रितु ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने निरंतर मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। चार खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर चयन से विद्यालय में उत्साह और गर्व का वातावरण बना हुआ है।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत, खेल समन्वयक डॉ शिवराज बिष्ट, ललित कुमार, भंवर सिंह, कुलदीप कुमार, संजय लोहनी,वीरेंद्र कुमार, गीता गोस्वामी, कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की हैं।।