रामनगर के दो युवक यहां कोसी नदी में डूबे
खैरना: बरसातों में नदी नाले उफान पर है इसके बावजूद भी लोग नदी में नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं गरमपानी के पास कोसी नदी में नहाने के दौरान गहराई में जाने से दो और जिंदगियां खत्म हो गई। बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढूंगा क्षेत्र में दो युवाओं की डूबने से मौत की सूचना यह है दोनों लोगों युवक की शव बरामद कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि पीरुमदारा, रामनगर से करीब आठ युवा अलग अलग बाइकों में सवार हो बेतालघाट तथा कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढुंगा क्षेत्र में पहुंचे इस दौरान महेद्र नेगी (18) पुत्र अमर सिंह नेगी व सुमित कुमार(19) निवासी पीरुमदारा, रामनगर कोसी नदी में नहाने उतर गए। गहराई का सही अंदाजा ना होने से दोनों डूबते चले गए।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए