अंडर-19 एशिया कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

​हल्द्वानी, 25 नवंबर:अंडर-19 एशिया कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के बुधवार को हल्द्वानी पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जीएनजी क्रिकेट एरिना अकादमी में आयोजित इस कार्यक्रम में अकादमी के युवा खिलाड़ियों और जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने चहेते खिलाड़ी का जोरदार अभिनंदन किया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने की। इस मौके पर जीएनजी अकादमी की डायरेक्टर पूजा कांडपाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट और जिला अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हर्ष गोयल ने लक्ष्य का स्वागत करते हुए उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, पहले आराम से खाया खाना

​अपनी होम अकादमी जीएनजी क्रिकेट एरिना पहुंचकर भावुक हुए लक्ष्य ने अपने क्रिकेट सफर और एशिया कप की खिताबी जीत के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने एकजुटता, कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर भारत को एशिया कप का चैंपियन बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएवी स्कूल हल्द्वानी में एशिया कप विजेता भारतीय अंडर-19 क्रिकेट कप्तान लक्ष्य राय चंदानी का भव्य स्वागत

​अकादमी के उभरते क्रिकेटरों का उत्साहवर्धन करते हुए लक्ष्य ने कहा कि बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए महानगरों में होना जरूरी नहीं है। हल्द्वानी जैसे छोटे शहर से भी निरंतर मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर भारतीय टीम तक का सफर तय किया जा सकता है और देश का नाम रोशन किया जा सकता है। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने युवा खिलाड़ियों में नया जोश भर दिया।

​समारोह के अंत में जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन और जीएनजी क्रिकेट एरिना की ओर से लक्ष्य को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर लक्ष्य के पिता राजेश रायचंदानी, विकास पांडे, आनंद बिष्ट, जगमोहन बगड़वाल, लीला कांडपाल, मोहम्मद रिहान, विजय कुकसाल, तिलोक सिंह जीना, जगदीश बोरा, दिलीप रावत, गिरीश मेलकानी, नरेंद्र सिंह रौतेला, मनोज भट्ट, निशल जोशी, संजय चौधरी, बी.एल. साह और पंकज गुरुरानी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, पहले आराम से खाया खाना
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad