अंडर 19 जिला लीग चतुर्थ मैच- क्लब केआर सी ने फ्यूचर स्टार क्लब को 49 रन से हराया

ख़बर शेयर करें -

12 वर्षीय आदित्य सुयाल की घातक गेंदबाज़ी, विजय पांडे की हैट्रिक के बावजूद फ्यूचर स्टार क्लब की संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार

रानीखेत -क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में चल रही अंडर 19 जिला लीग का चौथा मैच आज नर सिंह ग्राउंड, रानीखेत में क्लब के आर सी रानीखेत एवम फ्यूचर स्टार क्लब के मध्य खेला गया।आज के मैच में क्लब के आर सी ने फ्यूचर स्टार क्लब को 49 रन से हराया।

आज खेले गये मैच में क्लब के आर सी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया औरपहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 356 रन बनाये।
मानवेंद्र यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 128 गेंद में 134 रन की शतकीय पारी खेली और प्रदीप ने 43 रन की पारी खेली।
फ्यूचर स्टार क्लब ने 90 रन अतिरिक्त के दिये ।फ्यूचर स्टार क्लब की ओर से गेंदबाज़ी में 12 वर्षीय आदित्य सुयाल ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में मात्र 35 रन देकर 4 विकेट झटके। उनकी कसी हुई गेंदबाज़ी इस मुकाबले की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही। इसके अलावा विजय पांडे ने मैच में हैट्रिक लेकर टीम को जबरदस्त बढ़त दिलाई और विपक्षी बल्लेबाज़ी क्रम को झकझोर दिया।मैच में भले ही परिणाम क्लब केआरसी के पक्ष में रहा हो, लेकिन आदित्य सुयाल जैसे 12 वर्षीय खिलाड़ी का 4 विकेट लेना और विजय पांडे की हैट्रिक यह साबित करती है कि ग्रामीण प्रतिभाओं में अपार क्षमता है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति



दूसरी पारी में 357 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्यूचर स्टार क्लब की टीम 46.4 ओवर में 310 रन बनाकर ऑल आउट हो गई|
चैतन्य कांडपाल ने अपनी टीम के लिए 65 रन और सविनय ने 41 रन एवं अक्षय सिंह ने 38 रन बनाये।
क्लब के आर सी की टीम ने 62 रन अतिरिक्त के दिये।
क्लब के आर सी के प्रदीप ने 3 और नीरज ने 2 विकेट लिये।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

मानवेंद्र यादव को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ़ दी मैच पुरस्कार दिया गया।

अंडर 19 जिला लीग आज के मैच का उद्घाटन एल एम पांडे, प्रबंधक ओरियन मेटल पाउडर प्राइवेट लिमिटेड खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा संरक्षक संजय मेहरा, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, संजय बिष्ट, विजय तिवारी, जयंत रौतेला एवम तरुण साह आदि मौजूद रहे।
कल टूर्नामेंट का पांचवा मैच रानीखेत क्रिकेटर्स एवं सर्विसेज क्लब के बीच खेला जाएगा।
आज के मैच के अंपायर राजेंद्र सिंह एवं जे पी सिंह रहे साथ में नवनीत स्कोरर की भूमिका में रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति


ADVERTISEMENTS Ad Ad