केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री कल दौलाघट आएंगे,पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में लेंगे भाग

ख़बर शेयर करें -

अल्मोडा़: प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। उन्होंने बताया कि दिनांक 18 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 11ः30 बजे दौलाघट रामलीला मैदान में पहुचकर पूर्व सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 2ः00 बजे वहां से देहरादून के लिये प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

इधर ,निजी सचिव मा0 महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री एलएस नगरकोटी ने बताया कि दिनांक 18 नवम्बर, 2021 को प्रातः 11ः00 बजे दौलाघाट सोमेश्वर में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या प्रतिभाग करेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या मंे आकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
Ad Ad