अंजान व्यक्तियों ने ग्रामीण महिला के गले‌ व कानों से खींचे आभूषण, महिला के कानों के छिद्र फटे, गांव में दहशत व गुस्सा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- सल्ट विकासखण्ड के ग्रामसभा पिपना में आज रविवार दोपहर अंजान व्यक्तियों ने एक महिला के शरीर से गहने लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के कालसी में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा पिपना में अंजान व्यक्तियों ने कौशल्या देवी के कान व गले में पहनें गहने लूट लिए। लुटेरे महिला के गले से सोने की मटर माला और कानों से कर्ण आभूषण खींच ले गए। इस दौरान महिला के कान के छिद्र भी खिंचने से फट गए। क्षेत्र में हुई लूट की इस वारदात से दहशत व आक्रोश है ।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
Ad Ad Ad Ad