पति-पत्नी की गौ मूत्र टैंक में गिरने से दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में गौ मूत्र टैंक में गिरने से पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिठोरिया नंबर 2 का है, जहां पर आज सुबह बदायू निवासी 40 वर्षीय मटरु लाल गौ मूत्र टैंक को साफ करने के लिए उतरा तो अचानक वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया। वही यह देखकर मटरू की पत्नी 35 वर्षीय रानी टैंक में चली गई और अपने पति को बाहर निकलने लगी, लेकिन टैंक के अंदर गैस से दम घुट गया और दोनों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा दोनों लोगों का पंचनामा भर दिया गया है। पति और पत्नी बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और जगदीश जोशी की गौशाला में वह कई सालों से काम कर रहे थे और आज गौ मूत्र टैंक के गैस में दम घुटने से मौत हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया टैंक में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad