उत्तराखंड:प्रत्याशी घोषित करने में आप अव्वल,कांग्रेस 15 जनवरी और भाजपा 21 जनवरी को जारी करेगी प्रत्याशियों की लिस्ट
उत्तराखंड में आचार संहिता लागू हो जाने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं ।शासन-प्रशासन जहां इस हेतु अपनी तैयारियों में जुटा है वहीं विभिन्न राजनैतिक दलों में टिकट दावेदार भी दिल्ली-देहरादून की दौड़ लगा रहे हैं। राजनैतिक दल भी उम्मीदवारों के चयन में माथापच्ची में लगे हैं।
उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक 13 जनवरी को होने जा रही है जिसके बाद कांग्रेस 15 जनवरी को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी।आम आदमी पार्टी ने आज मंगलवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की ।वहीं भाजपा चुनाव समिति की अहम बैठक 15 जनवरी को होगी और भाजपा 21 जनवरी को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट व 25 जनवरी को फाइनल लिस्ट जारी करेगी।बताया जा रहा कि कई सीटों पर भाजपा में आधे दर्ज न से अधिक दावेदार हैं ऐसे में बगावत को थामने के लिए वह अंतिम समय में लिस्ट जारी करने की रणनीति पर काम कर रही है।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ