उत्तराखंड में कोरोना को लेकर आज शासन ने की नई एस ओ पी जारी
उत्तराखंड में आज कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर शासन ने एक बार फिर से नई s.o.p. जारी की है। मुख्य सचिव ने s.o.p. जारी करते हुए कोविड-19 के न्यू वैरीअंट ओमी क्रोन के नियंत्रण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसमें नाइट कर्फ्यू 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा होटल ढाबे रेस्त्रा और भोजनालय में 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है होटलों में कांफ्रेंस हॉल स्पा और जिम 50% क्षमता के साथ खुलेंगे इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र स्कूल शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी तक बंद रहेंगे।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ