उत्तराखंड: अगले 48 घंटे कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने प्रदेश में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ये चेतावनी देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों के विभिन्न स्थानों को लेकर जारी की गई है। इन जिलोें के अलावा टिहरी, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है।
मौसम विभाग ने राज्य में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कल यानी शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
जबकि अगले 24 घंटे में बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी जिलों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चल सकता है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए