उत्तराखंड से चंडीगढ़ व हिमाचल के लिए आज से शुरू हो गया रोडवेज बसों का संचालन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड रोडवेज की बसें आज गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए चलनीं शुरू हो गई हैं। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी डिपो के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बसें 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलाई जा रही हैं।

परिवहन निगम की बसों का संचालन कोविड कर्फ्यू के चलते अप्रैल माह से बंद पड़ा हुआ है। लगातार निगम और सरकार बसों का अंतरराज्यीय संचालन शुरू करने की कोशिशों में लगी हुई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां स्वीकृति के 12साल बाद भी सड़क नहीं, मरीजों को डोली के सहारे लाना पड़ता है मुख्य मार्ग तक, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

कोविड गाइडलाइंस के तहत 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ इन बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश के तहत, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार से चंडीगढ़, शिमला और धर्मशाला के लिए बस संचालन किया जा रहा है। यह बसें पौंटा साहिब होते हुए चलाई जा रहीं हैं।
आईएसबीटी दून से चार बसें चलेंगी
मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि आईएसबीटी देहरादून से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चार बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ऋषिकेश से एक और हरिद्वार से शिमला के लिए बस का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है। सवारियों की उपलब्धता पर ही बस संचालन निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन

यूपी में प्रवेश पर अटका कई राज्यों का संचालन
उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों के प्रवेश न होने की वजह से कई राज्यों का बस संचालन अटका हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिन में यूपी व अन्य राज्यों के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
Ad Ad Ad